फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Like prayer, fasting, doing Zakat is also a duty

Jalaun News: नमाज, रोजे की तरह जकात करना भी फर्ज

Sat, 08 Apr 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 08 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Like prayer, fasting, doing Zakat is also a duty
फोटो संख्या- पेश इमाम रईस खान।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
कदौरा। रमजान माह में अल्लाह की रजामंदी के लिए लोग रोजा रखने के साथ पांच वक्त की नमाज भी अदा कर रहे हैं। मुबारक महीने में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ मस्जिदों में उमड़ रही है।
जोहर की नमाज के दौरान पेश इमाम ने रोजेदारों से आमदनी का ढाई फीसदी हिस्सा गरीबों की मदद के लिए जकात में देने को सभी का फर्ज बताया। कहा कि नमाज और रोजे की तरह जकात करना भी फर्ज है।
विज्ञापन

कस्बे की शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम रईस खान ने बताया कि साढ़े बावन तोला चांदी या फिर साढ़े सात तोला सोना अथवा इनके बराबर की रकम जिस मुसलमान के पास है। उस पर जकात देना फर्ज हो जाता है। एक साल का समय बीत जाने के बाद जकात दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जकात को पूरे साल भर में कभी भी दिया जा सकता है। मगर अधिकतर जकात को रमजान माह में दिया जाता है। इस माह में जकात देने से ज्यादा लाभ मिलता है। जकात का सबसे पहला फर्ज रिश्तेदारों और पड़ोसियों पर है। रिश्तेदारों में कोई गरीब है तो उसको जकात दिया जा सकता है। पड़ोस में रहने वाले गरीब, यतीम, विधवा महिलाओं को जकात दी जा सकती है। इसके अलावा मदरसों में जहां पर यतीम बच्चे पढ़ते हों, वहां पर भी जकात दिया जाना चाहिए। उन्होंने मुल्क में अमन चैन की दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed