{"_id":"5e4adf5c8ebc3ef26e65f9fa","slug":"life-was-hell-gave-death-orai-news-knp5453010104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्क कर दी थी जिंदगी तो दे दी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्क कर दी थी जिंदगी तो दे दी मौत
विज्ञापन
मृतक कृष्णा के घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : ORAI
उरई/जालौन। बिंदेश्वरी और बबीता के दिलों में कृष्णा के प्रति किस कदर नफरत थी, यह उनकी जुबानी सुनकर एक बार तो पुलिस कर्मी भी हिल गए। बिंदेश्वरी ने पुलिस को बताया कि पति ने जिंदगी नर्क कर दी थी।
रविवार रात भी शराब के नशे में कृष्णा ने मां बेटी के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि घर से यह कहकर निकल गया कि लौटकर आने के बाद दोनों पर मिट्टी का तेल डालकर फूंक देगा। बस तभी तय कर लिया है कि आज या तो हम रहेंगे या फिर वह। देर रात जैसे ही वह घर में दाखिल होकर बिस्तर पर लेटा, हम दोनों मां बेटी ने ताबड़तोड़ उस पर हथौड़े व सरिया से प्रहार करने शुरू कर दिए। मुंह पर बिस्तर लगा दिया था, जिस कारण उसकी चीखें कमरे से बाहर नहीं जा सकी लेकिन जब तक चीखें बंद नहीं हुईं, हम लोग उस पर लगातार प्रहार करते रहे। एएसपी डॉ एके सिंह का कहना है कि फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है पर विवेचना में मां-बेटी के नाम शामिल किए जाएंगे।
बोले एसपी, 2 मिनट, 38 सेकेंड में सुलझी गुत्थी
एसपी डॉ सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही उन्हें आभास हो गया था कि हो न हो कातिल मकान के भीतर ही छिपा है। बकौल एसपी उन्होंने तत्काल ही सीओ को निर्देश दिए कि मकान की गंभीरता से तलाशी ले। इसके बाद घर के भीतर भूसे के ढेर से हथौड़ा, सरिया, खून से सने बिस्तर बरामद हुए है। जिन्हें देखते ही दोनों मां बेटी के चेहरे फक पड़ गए। फिर वे अपने झूठ को छिपा न सकी और सब कुछ जुबानी बयां कर दिया।
विज्ञापन
पहली पत्नी की भी हुई थी संदिग्ध मौत
पुलिस ने बताया कि कृष्णा की पहली पत्नी गुड्डी की करीब 25 साल पहले घर पर ही संदिग्ध मौत हुई थी। तीन दिन तक शव घर पर ही रखा रहा था। दुर्गंध आने पर आने पर आसपास लोगों ने जब घर की तलाशी कराई तो गुड्डी का शव मिला था। जिसकी हत्या की आशंका जताई गई थी लेकिन उस वक्त भी कृष्णा ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। गुड्डी से भी कृष्णा की एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है।
सालों से भाई की पत्नी बिंदेश्वरी को रखे था
पुलिस ने बताया कि गुड्डी की मौत के बाद कृष्णा का बड़ा भाई राम औतार भी अपनी पत्नी बिंदेश्वरी को छोड़कर भोपाल चला गया था और फिर नहीं लौटा। इसके बाद करीब 22-23 सालों से कृष्णा ही बिंदेश्वरी को पत्नी की तरह न सिर्फ साथ रखे था बल्कि बबीता व एक अन्य बेटी भी बिंदेश्वरी से हुई। बिंदेश्वरी व कृष्णा के बीच कई बार थाना चौकी भी हो चुका है। पंद्रह दिन पहले भी बिंदेस्वरी की शिकायत पर डायल 112 पहुंची थी।

जालौन ः घटनास्थल पर नमूने लेती फोरेंसिक टीम- फोटो : ORAI