फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   License to make crackers was from somewhere else, but they were storing it in Kalpi

Jalaun News: पटाखा बनाने का लाइसेंस कहीं और का, भंडारण कर रहे थे कालपी

Sat, 30 Aug 2025 02:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
License to make crackers was from somewhere else, but they were storing it in Kalpi
उरई। एक मकान में भारी मात्रा में मिले पटाखा माचिस के साथ पुलिस ने बुधवार की रात को एक आरोपी पर कार्रवाई की है। आरोपी लाइसेंस धारक के साथ मिलकर तय से अधिक माल तैयार करते थे और उसको निर्माण स्थान से दूसरे जगहों पर एकत्र कर अन्य जिलों में भेजते थे। पटाखा बनाने का लाइसेंस चुर्खी थाना क्षेत्र में था, जबकि आरोपी भंडारण कालपी में कर रहा था।
विज्ञापन

चुर्खी थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी से जानकारी हुई कि कालपी कोतवाली क्षेत्र के सोहरापुर गांव में एक मकान में भारी मात्रा में पटाखा माचिस का भंडारण किया गया है। इस पर उन्होंने बुधवार रात टीम के साथ मकान में छापामारी की। इस दौरान टीम ने मकान में छिपाई गई 310 प्लास्टिक के पैकेट में एक लाख 48 हजार अवैध पटाखा माचिस बरामद की किया। उसकी कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शदरे आलम के पास से आतिशबाजी का कोई लाइसेंस नहीं मिला है। पूरी आतिशबाजी ग्राम सोहरापुर में हरी प्रसाद के मकान में रखी गई थी। शदरे आलम व बृजराज साथ में मिलकर आतिशबाजी बिक्री का काम दूसरे जनपदों में करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो हीरालाल के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस है, लेकिन यह केवल सौ पैकेज ही माल तैयार कर बेच सकता है और जहां पर बारूद बनाई जा रही है, वहीं पर भंडारण कर सकता है। इधर, शदरे आलम क्षमता से अधिक माल तैयार कर उसे दूसरे जगहों पर भेजता था। इसके बाद त्योहार पर इसकी खपत जनपद के अलावा अन्य जिलों में भी की जाती थी। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि आने वाले त्योहार को लेकर वह सतर्क थे और जैसे ही उन्हें जानकारी मिली तो कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed