{"_id":"67dc6c07cef905c46d009f3c","slug":"leopard-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-on-bundelkhand-expressway-orai-news-c-224-1-ori1001-127100-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत
विज्ञापन
उरई /कुठौंद। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात एक तेंदुआ तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा थाना कुठौंद क्षेत्र के प्वाइंट नंबर 235 के पास हुआ। अनुमान है कि तेंदुआ जंगल से निकलकर सड़क पार कर रहा था। तभी तेज गति से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने जब सड़क किनारे मृत तेंदुए को देखा तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की जांच की। इसके बाद वन विभाग को जानकारी दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के शव को कब्जे में लिया। वन विभाग की टीम ने प्राथमिक जांच के बाद तेंदुए का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि तेंदुए की मौत तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हुई। सिर में गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वन विभाग ने तेंदुए के शव को दफना दिया है। डीएफओ प्रदीप कुमार ने कहा कि हमने तेंदुए की मौत की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी है। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। यह भी जांच की जाएगी कि कहीं अन्य वन्यजीव इस क्षेत्र में तो नहीं हैं।