फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lekhpals surrendered their official bags over an eight-point list of demands.

Jalaun News: आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों ने जमा किए बस्ते

Wed, 23 Sep 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals surrendered their official bags over an eight-point list of demands.
फोटो-10 उरई में अतिरिक्त कार्यक्षेत्र का काम छोड़कर बस्ते जमा करने जाते लेखपाल। संवाद
उरई। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को लेखपालों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील उरई में बस्ते जमा किए। लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्रों के बस्ते तहसील स्थित आरके कार्यालय में जमा किए।
विज्ञापन


लेखपालों के बस्ते जमा होने के बाद 30 लेखपाल क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कुल 64 गांवों में फिलहाल कोई लेखपाल तैनात नहीं रहेगा। संघ के इस कदम से इन गांवों में राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होने की संभावना है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान अश्वनी गुप्ता, अरविंद नायक, रोशनी अहिरवार, वीर सिंह, हरिशंकर निरंजन, रामकिशोर गुप्ता, आशीष निरंजन, मुक्तेंद्र निरंजन, आदर्श चौहान, रौनक शर्मा, अनूप तिवारी, सुयश पाठक, दुष्यंत सिंह आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






कोंच में भी लेखपालों ने अतिरिक्त कार्यक्षेत्र का काम छोड़कर अपने अभिलेखों से भरे बस्ते आरके कार्यालय में जमा कर दिए। संघ अध्यक्ष चंद्रप्रकाश साहू ने बताया कि 2019 से 2800 ग्रेड-पे, अंतर्मंडलीय स्थानांतरण नीति लागू करने और अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्य न देने समेत कई मांगें लंबित हैं। मांगों के निस्तारण तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान तहसील मंत्री दिलीप पटेल समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed