फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   lekhpal

मांगों को लेकर गरजे लेखपाल, निकाली बाइक रैली

Wed, 20 Nov 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
lekhpal
उरई, कोंच, जालौन। वाहन भत्ता बढ़ाने, 2800 ग्रेड पे और वेतन विसंगति को समाप्त करने की मांग पर मंगलवार को लेखपालों ने प्रांतीय आह्वान पर जगह-जगह से बाइक रैली निकाली। संघ नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक संगठन की सात सूत्री मांगे पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लेखपालों के रैली में व्यस्त होने से तहसीलों का काम काज भी प्रभावित रहा। कुछ लेखपाल बिना हेलमेट ही बाइक रैली में शामिल नजर आए।
विज्ञापन

उरई शहर में प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से बाइक रैली तहसील परिसर से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई। वक्ताओं ने कहा कि वे अब अपने निजी वाहनों से कोई भी सरकारी कार्य नहीं करेंगे क्योंकि वाहन भत्ता काफी है। लेखपाल सरकारी व्हाट्सग्रुप से भी हटने को तैयार हैं। लेखपाल सिर्फ तहसील दिवस पर ही तहसील आएंगे बाकी के दिनों में कार्य से विरत ही रहेंगे। इस मौके संघ के अध्यक्ष अरविंद नायक, लायक सिंह, ओम प्रकाश दुबे, दिनेश बाबा, यश्वनी, ज्योति बादल, रौनक शर्मा, कौशलेंद्र, कमलेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

कोंच प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील परिसर से बाइक रैली शुरू हुई जो मुख्य राजमार्ग से होती हुई लवली चौराहा, नईबस्ती होती हुई मारकंडेयश्वर तिराहा पहुंची और फिर वापस तहसील जाकर समाप्त हो गई। संघ के तहसील अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह व मंत्री सुरेन्द्रसिंह ने कहा कि प्रांतीय संघ के निर्देश पर तीसरे चरण में आज बाइक रैली पूरे शांतिपूर्ण तरीके से निकली गई। उन्होंने बताया कि संघ के एजेंडे के मुताबिक सभी लेखपाल तहसील से संबंधित व्हाट्सअप ग्रुपों से लेफ्ट होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देगी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान प्रेमनारायण मिश्रा, प्रमोद पाठक, वीरसिंह, अशोक, प्रेमकिशोर निरंजन, अनिल निरंजन, आशुतोष पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालौन प्रतिनिधि के मुताबिक लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने तहसील में एकत्रित होकर बाइक रैली निकाली। तहसील अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन की कड़ी में लेखपाल सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ देंगे एवं अपनी रिपोर्ट मैनुअल आधार पर देंगे। 26 नवंबर को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर राम किशोर गुप्ता, शंकरशरण शास्त्री, जसवंत सिंह, विनोद वर्मा, इंद्रपाल सिंह, रामदत्त निरंजन, महेश बौद्ध, हरेंद्र वर्मा, शिवराज निरंजन, रोहित कुमार, पुष्पेंद्र निरंजन आदि लेखपाल सम्मलित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed