फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lekhpal explores certificates for recruitment

लेखपाल भर्ती के लिए प्रमाणपत्रों की पड़ताल

Fri, 29 Jan 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Fri, 29 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal explores certificates for recruitment
लेखपाल भर्ती परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों के अलावा अन्य कागजातों की पड़ताल की गई। इसके बाद साक्षात्कार शुरू हुआ। पहले दिन 100 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन



इसमें जिलाधिकारी रामगणेश की अध्यक्षता वाली कमेटी ने 50 और एडीएम आनंद कुमार की अध्यक्षता वाली कमेटी ने 50 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार देकर लौटे अभ्यर्थियों के चेहरे पर आशा और निराशा के भाव देखे गए।
विज्ञापन



गौरतलब हो कि 136 लेखपालों की भर्ती के लिए परीक्षा हुई थी जिसमें से 460 परीक्षार्थी पास हुए थे। परीक्षा पास करने वाले 460 अभ्यर्थियों में से 100 का गुरुवार को पहले दिन साक्षात्कार हुआ। जिलाधिकारी रामगणेश की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 जिसमें उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक के अलावा एक अन्य सदस्य की मौजूदगी में 50 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इसके अलावा एडीएम आनंद कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी में सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना डीडीओ एसआर गौतम ने साक्षात्कार लिया।



साक्षात्कार देकर लौटे कई अभ्यर्थियों ने बताया कि कई सवाल तो ऐसे थे जो सरल थे लेकिन कुछ सवालों के जवाब में वह उलझ कर रहे गए। वहीं, लेखपाल पद के लिए परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। साक्षात्कार का समय 12 बजे था। अभ्यर्थी समय से पहले ही कलेक्ट्रेट पहुंच गए।


 महिला अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ आई। समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थी जनरल नालेज की किताब का अध्ययन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed