{"_id":"5707f1024f1c1bc86fc8110e","slug":"land-acquisition-for-the-four-lane-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
हाईवे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी हाईवे पर अधूरी पड़ी फोरलेन सड़क निर्माण का रास्ता साफ होने लगा है। इस संबंध में डीएम ने हाईवे अथॉरिटी को हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत फोरलेन निर्माण की धारा 3डी केे अंतर्गत भूमि अधिग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। हाईवे निर्माण केे अधिकारियोें ने एक माह का समय मांगते हुए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू भी कर दी है। अब अगर सब कुछ
ठीक रहा तो जल्द ही कालपी की इस सबसे बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। हाईवे के डेढ़ किलोमीटर अधूरे रोड को एलीवेटेड रोड के रूप में बनाए जाने की योजना है। नगर में दुर्गा मंदिर से लेकर खानकाह शरीफ तक पांच जगहों पर आम जनता के निकलने के लिए सुरक्षित निकास दिए जाने की भी व्यवस्था इसमें की गई है। एक दशक से कालपी का डेढ़
किलोमीटर फोरलेन रोड अधूरा पड़ा है। इससे यहां पर हर समय जाम की स्थिति रहती है। नगर के बीच से हाईवे निकले होने के चलते परेशान होते हैं। फोरलेन निर्माण को लेकर हाईवे अथॉरिटी व क्षेत्रीय बाशिंदों केे बीच मुआवजे को लेकर पेच फंसा हुआ था। निर्माण के लिए 3डी धारा के अंतर्गत कार्रवाई की जानी है। इसमें सबसे बड़ा पेच भूमि अधिग्रहण का ही था।
विज्ञापन
इन सबके चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया। नई डीएम संदीप कौर के आने के बाद हाईवे निर्माण की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी। डीएम संदीप कौर व एडीएम आनंद कुमार ने लगातार तीन दिनों तक जिला मुख्यालय पर हाईवे अथॉरिटी के साथ बैठकें की। डीएम व एडीएम ने अफसरों से साफ कहा कि आएदिन हो रहे हादसे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। तय किया
गया कि हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में कार्रवाई शुरू की जाए। सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। हाईवे अथॉरिटी केे इंजीनियरों नंदगोपाल शुक्ल व बीके सिंह ने डीएम का आदेश प्राप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी। पूरी कार्रवाई के लिए 30 दिन का समय मांगा गया है। जिला प्रशासन व हाईवे अथॉरिटी की बैठक में तय किया गया कि कालपी मेें डेढ़
किलोमीटर अधूरा हाईवे एलीवेटेड रोड के रूप में बनेगा व दुर्गा मंदिर, हिंदी भवन, फुलपावर चौराहा, मधुटंडन विद्यालय, खानकाह शरीफ समेत पांच जगहों पर सुरक्षित निकास दिया जाएगा। जिलाधिकारी के इस आदेश के बाद फोरलेन संघर्ष समिति के संयोजक प्रशांत सिंह, भारत सिंह यादव ने खुशी जताई है।
तत्परता से निपटाया जाएगा मामला
एडीएम आनंद कुमार ने बताया कि हाईवे निर्माण विभाग केे अफसरों से कार्रवाई करने को कह दिया गया है। भूमि अधिगृहीत करने संबंधी सभी मामलों का जिला प्रशासन तत्परता से निस्तारण करेगा। जो भी समस्या सामने आएगी, उसका विधिक तरीके से समाधान कराया जाएगा। उन्होंने स्वीकार किया कि हाईवे निर्माण में देरी हुई पर अब जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
एक हजार लोग हो चुके हादसों के शिकार
बरसों से अधूरे पड़े डेढ़ किलोमीटर फोरलेन पर अब तक लगभग एक हजार लोग हादसों के शिकार हुए हैं और कई मर चुके हैं। हर समय लगने वाले जाम ने कालपी की पहचान ही खराब कर दी है। इसको लेकर कई बार आंदोलन भी हो चुका है। हाईवे अधूरा होने के बाद भी टोल टैक्स पूरा लिया जा रहा है। अमर उजाला पिछले काफी समय से इस समस्या को उठा रहा है। अब सब कुछ ठीक रहा तो हाईवे की समस्या का समाधान हो जाएगा।