फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lakhs of devotees took a dip of faith in Panchanad

Jalaun News: पंचनद पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 28 Nov 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of devotees took a dip of faith in Panchanad
रामपुरा/कुठौंद/कोटरा/कालपी/कोंच। कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को पचनद पर आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने यहां स्नान के बाद पूजन और दान किया। व्यवस्था और सुरक्षा में पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात रहे। मेले का उद्घाटन विधायक मूलचंद निरंजन ने किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर व श्रीबाबा साहब मंदिर प्रबंध समिति के सहयोग से सुंदरकांड हुआ।
विज्ञापन

पांच नदियों के संगम पंचनद पर भव्य यमुना आरती हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, संजय सिंह परमार्थ, पुष्पेंद्र सिंह सेंगर व पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। मशहूर गायक सुनील पांचाल और सहयोगियों ने भजन संध्या प्रस्तुत किया। नदी तट पर हजारों दीप जलाए गए। पानी में तैरते हजारों दीपों से यमुना जगमग हो गईं।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर तड़के तीन बजे से पंचनद संगम के पवित्र जल में इटावा, औरैया, मैनपुरी, भिंड, मुरैना, कानपुर, झांसी सहित कई जिलों और प्रदेशों के लाखों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। सिद्ध संत श्री मुकुंदवन बाबा साहब महाराज के दर्शन करके पान बताशा पुष्प व प्रसाद अर्पित किए। कालपी संवाद के अनुसार सोमवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में भक्त यमुना नदी के घाट पर पहुंचे। इस दौरान किलेघाट, पीलाघाट, बाईघाट, व्यास घाट, ढोडेश्वर घाट में स्नान, दीप दान व अन्न और धन दान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुठौंद संवाद के अनुसार यमुना घाट पर स्नान के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महा आरती हुई। गांव शंकरपुर में विशाल मेला लगा। कोंच संवाद के अनुसार काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने घाट में पहुंचकर दीप दान किए। कोटरा संवाद के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष सियाशरण व्यास ने नदी बेतवा, मुगलाना घाट आदि पर दीपदान किया। पूर्व अध्यक्ष आसाराम अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, अंकित सोनी, अंकित लोहिया, सौरभ स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed