{"_id":"6af61045cb8c6849dd03bd5c","slug":"laborer-dies-while-creating-artificial-rain-on-crops-orai-news-c-224-1-ori1005-152394-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: फसल में कृत्रिम वर्षा कर रहे मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: फसल में कृत्रिम वर्षा कर रहे मजदूर की मौत
विज्ञापन
फोटो-09 मृतक कल्लू वर्मा की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदुर्रा में एक किसान की खेत पर फसल में कृत्रिम वर्षा करते समय तबीयत बिगड़ गई। सीएचसी ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के चंदुर्रा गांव निवासी कल्लू वर्मा (45) खेतों में मजदूरी करता था। बुधवार को वह खेत में फसल की कृत्रिम वर्षा कर रहा था, तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। रात में वह घर पहुंचा और दवा खाने के बाद लेट गया। रात करीब तीन बजे उसकी हालत फिर बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई, लेकिन सीएचसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, कल्लू शराब पीने का आदी था और पिछले दो-तीन दिनों से बिना खाए-पीए शराब पी रहा था। बताया गया कि सर्द शाम में भी वह खेत पर कृत्रिम वर्षा कर रहा था। कल्लू के दो पुत्र हैं। कोतवाली प्रभारी निग्वेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।