फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kushinagar Express engine failure, passengers upset

Jalaun News: कुशीनगर एक्सप्रेस का इंजन खराब, यात्री हुए परेशान

Tue, 06 Jun 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar Express engine failure, passengers upset
उरई। झांसी-कानपुर सेक्शन में रविवार की रात मुंबई से गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आने से ट्रेन एक घंटा 20 मिनट खड़ी रही। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत हुई। बाद में चालक दल ने इंजन में आई खराबी को दूर किया और ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया।
विज्ञापन

रविवार की रात झांसी से उरई की ओर आ रही कुशीनगर एक्सप्रेस का अचानक इंजन फेल हो गया और ट्रेन खड़ी हो गई। ट्रेन का अचानक खड़े होने से यात्री परेशान हो गए। यात्रियों को इस बात का पता नहीं चल पा रहा था कि ट्रेन बीच रास्ते में क्यों खड़ी है। यात्रियों ने गार्ड के पास पहुंच कर ट्रेन खड़ी होने की वजह पूछी।
विज्ञापन

गार्ड केसी गोस्वामी ने बताया कि इंजन में कोई तकनीकी खराबी है। बाद में चालक दल ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद खराबी को ठीक किया। उरई स्टेशन पर इंतजार कर यात्रियों ने पूछताछ खिड़की पर जाकर ट्रेन की स्थिति पूछी लेकिन कहीं सही जवाब न मिलने से परेशान हो रहे थे। यात्रियों का कहना था कि उनकी ट्रेन कानपुर से दिल्ली के लिए है। अगर ट्रेन 2 घंटा 40 मिनट देरी से आई तो ट्रेन छूट जाएगी। लखनऊ और गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को भी बहुत परेशानी हुई। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुशीनगर के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आने के चलते ट्रेन लेट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed