फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Killed on suspicion of illicit relations

अवैध संबंधों के शक में मार डाला

Thu, 09 Jun 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Killed on suspicion of illicit relations
कदौरा। थाना क्षेत्र के नाका गांव में युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। अवैध संबंधों के शक में रिश्तेदारों ने ही उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन

कदौरा थानाध्यक्ष उमाकांत ओझा ने बताया कि थाना क्षेत्र के नाका गांव में तिलक समारोह में शामिल होने के दौरान सोमवार की रात कदौरा कस्बे के बम्हौरी निवासी सत्यप्रकाश का पुत्र वीर (19) सिंह गया था। देर रात तक डीजे पर डांस होता रहा। इसके बाद मंगलवार की सुबह उसका शव खाली प्लाट में पड़ा मिला था। सुबह लोगों ने शव पड़ा देख सूचना पुलिस को दी थी।
मृतक के पिता सत्य प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर अभिषेक उर्फ शिवभजन, गीतादेवी निवासी नाका कदौरा, पंकज उर्फ राजा बाबू, रोनू उर्फ रोशन दोनो निवासी चमरसेना कोंच को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी अभिषेक ने बताया कि वीरसिंह दूर का रिश्तेदार था। उसके घर आता था। मां गीता देवी पर गलत नीयत रखता था। समारोह में उसके आने पर दोनो में हाथापाई भी हुई। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद उन लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

हत्यारोपी महिला निकली कोरोना संक्रमित
वीरसिंह की हत्या में गिरफ्तार महिला गीता देवी के कोरोना संक्रमित निकलने पर हड़कंप मच गया। इसी वजह से पुलिस लाइन में एसपी ने घटना का खुलासा नहीं किया। थाने से ही हत्या का खुलासा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed