फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kidney patients are increasing in the district, doctors advised to be cautious

Jalaun News: जिले में बढ़ रहे किडनी रोगी, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

Thu, 12 Mar 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Kidney patients are increasing in the district, doctors advised to be cautious
उरई। 12 मार्च को विश्व किडनी दिवस के अवसर पर चिकित्सकों ने लोगों को किडनी संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। जिला अस्पताल में हर वर्ष डायलिसिस कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जो चिंता का विषय बनता जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 12 नवंबर वर्ष 2019 में डायलिसिस यूनिट की शुरुआत की गई थी। तब से लेकर अब तक यहां डायलिसिस कराने वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 में 266 डायलिसिस हुई थीं। इसके बाद वर्ष 2020 में 3088, वर्ष 2021 में 4765, वर्ष 2022 में 7135, वर्ष 2023 में 8572, वर्ष 2024 में 8381 और वर्ष 2025 में 8314 डायलिसिस की गईं। विशेषज्ञों के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह, अधिक नमक का सेवन, अनियमित खानपान, पर्याप्त पानी न पीना, दर्द निवारक दवाओं का अधिक सेवन और नशे की लत किडनी रोग के प्रमुख कारण बन रहे हैं। इसके अलावा लोगों में नियमित स्वास्थ्य जांच की कमी भी बीमारी को बढ़ाने का कारण बन रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में वर्तमान में 10 बेड उपलब्ध हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पांच बेड बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में किडनी रोगियों के लिए निशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार लें, पर्याप्त पानी पिएं, नियमित व्यायाम करें और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed