फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Khadha junior doctors stopped OPD due to non-payment of salary

वेतन न मिलने से खफा जूनियर डॉक्टरों ने बंद की ओपीडी

Thu, 29 Jun 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Thu, 29 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Khadha junior doctors stopped OPD due to non-payment of salary
हड़ताल से सूना पड़ा मे‌‌‌डिकल कालेज
उरई। करीब छह महीने से वेतन न मिलने से परेशान मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर बुधवार को हड़ताल पर चले गए। इमरजेंसी के अलावा अन्य सेवाओं का काम बंद कर हड़ताली डॉक्टर प्राचार्य कक्ष के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहाकि वेतन मिलने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

 मेडिकल कॉलेज में 57 जूनियर डाक्टर तैनाती हैं। इन जूनियर डॉक्टरों को करीब छह महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। जूनियर डाक्टरों ने कई बार प्राचार्य से मिलकर वेतन दिलाने की मांग की। लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया। परेशान जूनियर डाक्टरों ने बुधवार को इमरजेंसी को छोड़कर अन्य कार्यों का बहिष्कार कर दिया। हड़ताली डाक्टर तत्काल वेतन दिलाने की मांग को लेकर प्राचार्य कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। जूनियर डॉक्टरों का कहना था कि वेतन न मिलने से उधार लेकर जैसे तैसे काम चला रहे हैं। फार्म 16 भी नहीं दिया जा रहा है। जूनियर डॉक्टरों का कहना था कि तीन बार प्राचार्य को तीन बार ज्ञापन दे चुके हैं। हार बार प्रबंधन आश्वासन देता है लेकिन वेतन नहीं दिलाया जा रहा है। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को खास ी परेशानी हुई। पेट दर्द से परेशान मुससरिया के मोहम्मद नवासी सुबह मेडिकल कालेज में इलाज के लिए आए थे। हड़ताल के कारण बिना दिखाए ही उन्हें लौटना पड़ा। रामनगर निवासी बबलू कुछ दिन पहले आग से झुलस गए थे। बुधवार को वह पट्टी कराने आए थे। हड़ताल के कारण बबलू की ड्रेसिंग नहीं हो पाई। शहजादपुरा निवासी रानी देवी काफी दिनों से बीमार चल रही हैं। पिछले दिनों वह दवा लेने आई थी तब डॉक्टरों ने बुधवार को बुलाया था। इससे सुबह ही वह पहुंच गईं। हड़ताल के कारण उन्हें लौटना पड़ा। जालौन के सदूपुरा गांव की सरोज अच्छे इलाज के मेडिकल कॉलेज आई थीं। हड़ताल के कारण उनका इलाज नहीं हो सका।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed