फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Keep an eye on the old history sheeters-CO

पुराने हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखें-सीओ

Sun, 25 Dec 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 25 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the old history sheeters-CO
अधीनस्थों को निर्देश देते सीओ ए.के शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस उपाधीक्षक कोंच ए.के शुक्ल ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को अधीनस्थों को कड़े दिशा निर्देश दिए। कहा कि पुराने हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर नजर रखें और उनकी सक्रियता या निष्क्रियता के हिसाब से उनकी निगरानी करें। कोंच कोतवाली में रविवार को थानेदारों की बैठक में शुक्ल ने कहा कि चुनाव को पूरी गंभीरता से लेकर
विज्ञापन


तैयारी करें। सीओ ने कहा कि यह देखना होगा कि कौन-कौन से हिस्ट्रीशीटर सक्रिय हैं। ऐसे लोगों जो चुनाव दौरान खुराफात फैला सकते हैं, को पाबंद करें। चुनाव में बाहर से आने वाली पैरामिलिट्री फोर्स के रुकने के लिए जो स्थान चिह्नित किए गए हैं, वहां जाकर देखें कि वहां किसी तरह की कमी तो नहीं है। यदि है तो इस बाबत स्थानीय प्रशासन को अवगत कराएं।
विज्ञापन


गांवों में जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक करके उन्हें आश्वस्त करना भी पुलिस की जिम्मेदारी है कि उनके वोट उनकी मर्जी से पडे़ंगे। कोई गुंडा मवाली उनके वोट पर अतिक्रमण नहीं कर सकेगा। जहां पोलिंग बूथ बनेंगे उसके आसपास के चार लोगों के फोन नंबर हल्का इंचार्ज के पास होने चाहिए। साठ से नीचे की उम्र के हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ 110 की कार्यवाही भी
विज्ञापन
विज्ञापन


करें। इस दौरान कोतवाल देवेंद्र कुमार द्विवेदी, एसएसआई अजय कुमार सिंह, सागर चौकी इंचार्ज रवींद्र कुमार त्रिपाठी, सुरही चौकी इंचार्ज संजीव यादव, खेड़ा चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह, दरोगा विनोद कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। सीओ ने बताया कि इस तरह के दिशा निर्देश सर्किल के अन्य थानों को भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed