{"_id":"652edc1e21101ac17a093855","slug":"keep-an-eye-on-devi-pandals-and-balconies-of-old-buildings-sp-orai-news-c-224-1-ori1001-5579-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी पंडालों व पुरानी इमारतों के छज्जों पर रखें नजर : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी पंडालों व पुरानी इमारतों के छज्जों पर रखें नजर : एसपी
Wed, 18 Oct 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
कोंच। एसपी डॉ. ईराज राजा ने सोमवार देर शाम कस्बे में आगामी दिनों में होने वाले मेलों की तैयारियों का जायजा लिया। अधीनस्थों को निर्देश दिए कि विजर्सन के दौरान पुरानी इमारतों के छज्जों पर भीड़ न जमा होने दें।
उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि मेलों से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर लें। पुरानी और जर्जर इमारतों पर ध्यान दें, कि अधिक लोग न चढ़ पाएं, दुर्गा विसर्जन में अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखें, विसर्जन से पूर्व रूट का निरीक्षण कर बिजली के तार आदि पहले से ही ठीक करा लें। इस दौरान कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक आदि रहे। इसके साथ ही एलआईयू विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर यहां चंदकुआं, नईबस्ती, सर्राफा आदि स्थानों पर सजे देवी पंडालों का निरीक्षण किया और मेटल डिटेक्टर से जांच की। इस दौरान एलआईयू अधिकारी अजय सिंह, रवींद्र सिंह, सुरही चौकी इंचार्ज संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।