फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kanpur Ganga water level rising rapidly at Nanamau; 10 steps submerged risk increases

Kanpur: बिल्हौर के नानामऊ में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, डूबीं 10 सीढ़ियां; तटीय इलाकों में बढ़ा खतरा

Sat, 25 Jul 2026 05:11 PM IST
Prasoon Shukla प्रसून शुक्ला
Updated Sat, 25 Jul 2026 05:11 PM IST
सार

Kanpur News: बिल्हौर तहसील क्षेत्र के नानामऊ स्थित गंगा तट पर गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के चलते घाट की करीब 10 सीढ़ियां पानी में डूब चुकी हैं। वहीं, तेज बहाव के साथ बड़ी मात्रा में जलकुंभी बहकर घाट तक पहुंच रही है, जिससे नदी किनारे का नजारा पूरी तरह बदल गया है।

विज्ञापन
Kanpur Ganga water level rising rapidly at Nanamau; 10 steps submerged risk increases
नानामऊ गंगा घाट पर लगातार बढ़ रहा जलस्तर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात व नगर के सीमावर्ती बिल्हौर तहसील अंतर्गत नानामऊ स्थित गंगा तट पर जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से गंगा का पानी तेजी से बढ़ने के कारण तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

बढ़ते जलस्तर के प्रभाव से अब तक नानामऊ घाट की करीब 10 सीढ़ियां पूरी तरह जलमग्न हो चुकी हैं। नदी का बढ़ा हुआ दायरा और तेज उफान घाट के आसपास स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, जिससे किनारे का पूरा दृश्य बदल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Ganga water level rising rapidly at Nanamau; 10 steps submerged risk increases
नानामऊ गंगा घाट पर लगातार बढ़ रहा जलस्तर - फोटो : amar ujala

तेज बहाव के साथ बहकर आ रही जलकुंभी, घाटों पर बदला नजारा

गंगा के उफान के साथ ही पानी के तेज बहाव में बड़ी मात्रा में जलकुंभी भी बहकर आ रही है। घाट किनारे भारी मात्रा में जलकुंभी जमा होने और पानी का स्तर लगातार ऊपर उठने से स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

बहकर आ रही जलकुंभी के कारण घाटों के आसपास पानी की स्थिति और विकराल दिखाई देने लगी है। स्थानीय नाविकों और ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, उससे आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Kanpur Ganga water level rising rapidly at Nanamau; 10 steps submerged risk increases
नानामऊ गंगा घाट पर लगातार बढ़ रहा जलस्तर - फोटो : amar ujala

तटीय इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर से नानामऊ और आसपास के निचले तथा तटीय इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जलस्तर में हो रही इस वृद्धि को देखकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पानी का बढ़ना इसी तरह जारी रहा तो कटान शुरू होने के साथ-साथ पानी आबादी वाले क्षेत्रों और फसलों तक पहुंच सकता है। स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग भी जलस्तर की निगरानी में जुट गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed