फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   kamatar se mahila, kasbe se yuvak laapata

कमतरी से महिला, कस्बे सेे युवक लापता

Tue, 06 Oct 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
kamatar se mahila, kasbe se yuvak laapata
कोंच(जालौन)। सर्किल की कोंच कोतवाली औैर कैलिया थाना क्षेत्र से एक महिला और एक युवक लापता हैं। कमतरी निवासी महिला झांसी अपनी दवा लेनेे गई थी। वह वापस नहीं लौैटी। वहीं कस्बे का रहने वाला युवक अपनी बहन के यहां औरैया जाने के लिए निकला था। उसका कोई पता नहीं चला। दोनों मामलों में पुलिस से तलाश करने की मांग की गई।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कमतरी निवासी प्रशांत पुत्र नरेंद्र खरेे ने कैलिया थाने में प्रार्थनापत्र दिया है। इसमें बताया कि उसकी मां सुमन (50) का इलाज झांसी में डॉ. दिनेश राजपूत के यहां चल रहा था। वह तीन अक्तूबर को दवा लेने झांसी गई थीं। अब तक घर नहीं लौटीं। झांसी से लेकर सभी रिश्तेदारियों में तलाश की गई। जानकारी नहीं मिल सकी। प्रशांत ने रिपोर्ट दर्ज कर मां को तलाश करने की मांग की है। उधर कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर निवासी आशुतोष सिंह पुत्र चंदन सिंह ने कोतवाली में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि भाई प्रद्युम्न प्रताप सिंह रविवार सुबह नौै बजे अपनी बहन के यहां औरैैया जाने के लिए निकला था। वह रास्ते से लापता हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को उसके मोबाइल नंबर पर कॉल लगाई गई तो फोन औरैया थानेे के दरोगा नेे उठाया। दरोगा नेे बताया कि कोई राहगीर मोबाइल थाने में देे गया है। इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं है। आशुतोष नेे गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed