फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kajari Mela... Wrestlers showed their strength in the wrestling match

Jalaun News: कजरी मेला... दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sun, 10 Aug 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Kajari Mela... Wrestlers showed their strength in the wrestling match
कोटरा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर संकट मोचन हनुमान जी तलैया मंदिर परिसर में पारंपरिक कजरी मेला व दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में हमीरपुर के पुष्पेंद्र और सीकरी के रामू सिंह को हराया।
विज्ञापन

मेले की शुरुआत मंदिर के महंत सीताराम अधिकारी द्वारा हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद दंगल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महंत सीताराम अधिकारी ने कहा कि कजरी मेला हमारी संस्कृति की अमूल्य पहचान है, जो सामाजिक एकता और परंपराओं को मजबूती देता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि हनुमान जी मंदिर पर दंगल का आयोजन पिछले 50 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। यह क्षेत्र की गौरवपूर्ण परंपरा बन चुका है। दंगल में कई रोचक मुकाबले हुए। पहलवान पुष्पेंद्र (हमीरपुर) और रामू सिंह (सीकरी व्यास) के बीच हुई कुश्ती में रामू सिंह ने जीत दर्ज की। वहीं अमर सिंह और ईशांत के बीच कड़ी टक्कर में अमर सिंह विजयी रहे। इसके अलावा पहलवान खेमराज (डिकोली), मोहर सिंह (सिंधरा) और प्रीतम सिंह (हरदोई) ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में श्रद्धालुओं ने हनुमान तलैया पर श्रद्धा और भक्ति के साथ कजरी का विसर्जन किया। इस अवसर पर नारायण लाल, रामकुमार अग्रवाल, आसाराम अग्रवाल, मूलचंद बुधौलिया मौजूद रहे। दंगल में रेफरी की जिम्मेदारी जब्बार कारीगर और शब्बीर ने निभाई। वहीं डकोर ब्लाॅक के टिकरिया गांव में दंगल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed