फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   kaanch hee baans ke bahangiya, bahangee lachakat jae...

कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...

Wed, 18 Nov 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
kaanch hee baans ke bahangiya, bahangee lachakat jae...
ठ पूजा के लिए बाजारों में खरीदरी करती महिलाए - फोटो : ORAI
उरई। छठ पूजा का पर्व नहाय खाय के साथ बुधवार से विधिवत शुरू हो गया। चार दिवसीय इस पूजा के पहले दिन महिलाओं ने अपने-अपने घरों में साफ-सफाई की। पहनने और ओढ़ने वाले कपड़ों को भी धोकर सुखाया। इसके बाद व्रत शुरू हो गया। पूजा के पहले व्रत रखने वाले महिला पुरुषों ने सात्विक भोजन ग्रहण किया और अगले चौबीस घंटे के लिए व्रत शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पूजा के लिए महिलाओं ने आज बाजार में डाला और सूप की खरीदारी की। इसके अलावा व्रत के फल भी खरीदे। शाम के समय महिलाओं ने घरों में गीत आदि गाए। कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए, होय न बलमजी कहरिया (गीत के माध्यम से महिलाएं कह रहे है कि बलमजी (पति) थोड़ी देर के लिए कहार बनकर यह बांस की टोकरी लेकर चलो)।
विज्ञापन

छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संजय साहनी बताते है कि यह व्रत चौबीस घंटे तक चलेगा। गुरुवार को खरना का व्रत होगा। जिसमें पहले दिन का व्रत टूटेगा और गन्ने के रस की खीर बनाकर अगले 36 घंटे के लिए फिर से व्रत शुरू कर दिया जाता है। यह व्रत उगते हुए सूर्य को अध्र्य देने के बाद ही समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्रत रखने वाली श्वेता साहनी का कहना है कि पहले दिन से ही इस व्रत में स्वच्छता पर ध्यान दिया जाता है। यह व्रत परिवार की खुशहाली के लिए इस कठिन व्रत को महिलाएं पूरे मनोयोग से करती है। छठ पूजा ऐसा लोकोत्सव है जो मन, वचन, कर्म की पवित्रता की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed