फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   job,advocate,Gandhi,fortune hospital,bar

जिले में जयंती पर याद किए गए नेता जी

Sun, 23 Jan 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
job,advocate,Gandhi,fortune hospital,bar
शहर के जिला परिषद के पास पार्क में सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करते लोग - फोटो : ORAI
उरई। रविवार को जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती उत्साह के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मनाई। सभी ने उनके बलिदानों को याद करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन

शहर के स्थानीय जिला परिषद तिराहे पर स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर बुंदेलखंड यूथ फ्रंट गरम दल के संयोजक अतुल कुलश्रेष्ठ की अगुवाई में संगठन ने नेता जी को नमन करते हुए याद किया। इस मौके पर अतुल कुमार, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, एमडी दीक्षित, हरिओम पोरवाल, प्रखर बाजपेई आदि उपस्थित रहे। वहीं सुभाष चंद्र बोस एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मेराज सिद्दीकी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में शामिल होने हेतु अपनी नौकरी को त्याग कर दिया था। उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद नेताजी के आजाद हिंद फौज के सिपाहियों को बड़ी संख्या में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उन्हें लाल किले में बंद करके मार दिया था। इस मौके पर गोलू कंथरिया, मनीष पंडित, विवेक यादव, राहुल यादव, कुलदीप, दीपक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

------
मौत की सच्चाई देश के सामने लाई जाए
उरई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार उत्तराधिकारी संगठन की ओर से संगठन कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश प्रभारी मुकेश कुमार मौर्य ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि बड़े दुर्भाग्य है कि के नौजवानों को आज भी नेताजी के बारे में सही नहीं पढ़ाया जा रहा है। ना ही सही जानकारी दी जा रही है। नेताजी की सच्चाई पूरा देश जानना चाहता है। सरकार इसके लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जल्द इसके लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजे जाएंगे। रमेश चंद्र ने कहा कि नेताजी का नाम शहीदों में हर जिले में हर प्रांत में उनको किताबों में युवा पीढ़ी को उनके जीवन के बारे पढ़ाया जाए। संचालन किशन तिवारी ने किया। इस मौके पर सुरेश चंद्र पाठकपुरा, देवेंद्र सक्सेना, अशोक कुमार मौर्य, राजेंद्र कुमार मौर्य,समरजीत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नेताजी के विचार आज भी प्रासंगिक
जालौन। आजादी के नायक सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर रविवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यालय में मनाई गई। जिसमें जिला संयोजक राजा सिंह सेंगर ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस जो नेता जी के नाम से भी जाने जाते हैं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी और सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए, उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। देश के लोग उन्हें कभी भी नहीं भुला सकते। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है और युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। युवाओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर अनूप दीक्षित, रोहित बाथम, युवराज लाक्षाकार, मानवेंद्र राठौर, नमन दीक्षित, आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed