{"_id":"5e77aed58ebc3e76987d797d","slug":"jimmdeari-played-vigilance-against-the-disease-orai-news-knp551900658","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी के खिलाफ सर्तकता से निभाई जिम्मदेरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी के खिलाफ सर्तकता से निभाई जिम्मदेरीं
विज्ञापन
कोंच के जवाहर नगर में कैरम खेलते युवा।
- फोटो : ORAI
उरई। कोरोना बीमारी के खिलाफ देशव्यापी लड़ाई में जिम्मेदारों ने भी अपनी ड्यूटी पूरी सतर्कता के साथ निभाई। जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज के स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी हो या फिर पुलिस महकमे के अफसर और सिपाही ही सभी अपनी-अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे। इसके साथ ही कोरोना के प्रति बरती जाने वाली सतर्कता भी नहीं भूले। सीएमओ डा.अल्पना बरतरिया ने बताया कि जनता कर्फ्यू के मद्देनजर सभी स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों को मास्क व दस्ताने उपलब्ध कराए गए थे ताकि कोई किसी भी तरह के संक्रमण से बच सकें।
जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज के एक-एक परिसर को सैनिटाइजर से साफ किया गया था। डाक्टरों के कमरों में भी सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया था। फर्श हो या कुर्सी मेज या फिर रेलिंग कहीं पर भी गंदगी का नामों निशान नजर नहीं आ रहा था। वार्ड ब्वाय लेकर स्टाफ नर्स व डाक्टर सभी अपनी ड्यूटी पर सुबह से ही मुस्तैद नजर आए। रेलवे, स्टेशन और बस अड्डों पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात रहीं। टीमों के सभी सदस्य मास्क और दस्तानों से लैस रहे। यहां पर आने जाने वाले यात्रियों का सावधानी पूर्वक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इतना ही नहीं जिले उपचार व दवाओं की आवश्यकता हुई तो उसे उपलब्ध कराई गई।
इसी तरह सड़कों, चौराहों, बाजारों में गश्त करने वाले पुलिस कर्मी भी मास्क लगाए दिखे। ऐसी तस्वीरें उरई शहर ही नहीं बल्कि कोंच कालपी जालौन, माधौगढ़ तहसीलों के अलावा रामपुरा, कुठौंद, सरावन, महेबा, डकोर आदि ब्लाकों में भी दिखाई दी। जहां पर सीएचसी, सीएचसी में तैनात स्वास्थ्य कमी सर्तकता और तत्परता के साथ ड्यूटी करते दिखे। इसी कड़ी जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर, एसपी डाक्टर सतीश कुमार, सीओ संतोष कुमार, राहुल पांडेय, संजय शर्मा, आरपी सिंह आदि भी जनता कर्फ्यू के दौरान हेलमेट और लाठियों के बजाए दस्ताने और मास्क से लैस नजर आए। अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश सिंह का कहना है कि सिपाहियों की सुरक्षा भी बेहद जरूरी है। इसके लिए लगभग सभी पुलिस कर्मियों को मास्क पहनकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

कालपी स्टेशन पर महिला यात्रियों की जांच करती पुलिस टीम- फोटो : ORAI

जिला ट्रामा सेंटर में मरीज का चेककप करते डाक्टर।- फोटो : ORAI

स्वास्थ्य विभाग की टीम रेलवे स्टेशन गेट पर यात्रियों का चेकप करती हुई।- फोटो : ORAI
विज्ञापन