{"_id":"69dd495c3ed2e5c93405bade","slug":"jhansi-lucknow-intercity-will-now-run-till-kanpur-till-may-13-orai-news-c-224-1-ori1005-142912-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अब 13 मई तक कानपुर तक चलेगी झांसी-लखनऊ इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अब 13 मई तक कानपुर तक चलेगी झांसी-लखनऊ इंटरसिटी
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने झांसी-लखनऊ इंटरसिटी और झांसी-लखनऊ पैसेंजर का संचालन अब 13 मई तक कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन तक जारी रखने का निर्णय लिया है। पहले इन ट्रेनों का संचालन 13 अप्रैल तक ही गोविंदपुरी तक प्रस्तावित था और 14 अप्रैल से इन्हें पूरी तरह निरस्त किया जाना था।
दरअसल, गंगा पुल पर चल रहे ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते रेलवे ने इन दोनों ट्रेनों का लखनऊ तक संचालन दो अप्रैल से 13 मई तक के लिए निरस्त कर रखा है। ऐसे में यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए पहले इन्हें अस्थायी रूप से इंटरसिटी को गोविंदपुरी (कानपुर) तक चलाया जा रहा था। झांसी-लखनऊ पैसेंजर को फतेहपुर तक संचालित किया जा रहा था। अब इस व्यवस्था को बढ़ाते हुए 13 मई तक जारी रखने का फैसला लिया गया है।
रेलवे के इस निर्णय से खासकर दैनिक यात्रियों और व्यापारियों को राहत मिलेगी। व्यापारियों का कहना है कि इन ट्रेनों के संचालन से कम किराये में कानपुर तक आवागमन आसान हो गया है। इससे व्यापारिक गतिविधियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गंगा पुल पर ट्रैक मरम्मत के चलते दोनों ट्रेनों का लखनऊ तक संचालन पूर्व में ही निरस्त कर दिया गया था। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले 13 अप्रैल तक इंटरसिटी के गोविंदपुरी व पैसेंजर के फतेहपुर तक संचालन की अनुमति दी गई थी। इसे अब जोनल अधिकारियों की स्वीकृति के बाद बढ़ाकर 13 मई तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन पूर्ववत लखनऊ तक शुरू किया जाएगा।