फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen in broad daylight

Jalaun News: दिनदहाड़े लाखों के जेवर नकदी चोरी

Wed, 29 Jan 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 29 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen in broad daylight
चोरी की जानकारी होते ही मायूस खड़ी अनीता की तीनों बेटियां  - फोटो : संवाद
कोंच। कस्बे के प्रताप नगर में चोरों ने दिनदहाड़े बंद घर में धावा बोल दिया। जब वह घर से निकल रहे थे तभी गृहस्वामी की पत्नी स्कूल से बच्चों को लेकर पंहुची। उसने बाहर खड़े चोरों से पूछताछ की तो चोर भाग गए। उनसे अंदर जाकर देखा तो कमरे में अलमारी व सूटकेस का समान बिखरा पड़ा था और जेवर-नकदी गायब थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगालने में जुट गई।
विज्ञापन

कस्बे के प्रताप नगर में कैलिया बाइपास गैस गोदाम के पास रहने वाले बंटी यादव परिवहन विभाग में चालक हैं। कोंच से दो दिन पहले रोडवेज बस लेकर प्रयागराज गए हैं। घर पर उसकी पत्नी अनीता व तीन बच्चियां थी। मंगलवार दोपहर 12:50 बजे अनीता अपनी बीच वाली बच्ची वंशिका को कोंच पब्लिक स्कूल से लेने गई थी और दो अन्य बच्चियां सूरज ज्ञान पब्लिक स्कूल में पढ़ने गई थी।
विज्ञापन

इसी का फायदा उठाकर बाइक सवार दो चोरों ने उसके बंद घर के ताले तोड़कर धावा बोल दिया और कमरे में रखी अलमारी व सूटकेस से सोने का बड़ा हार, मंगलसूत्र व सुईधागा व 10 हजार रुपये पार कर दिए। इसी बीच अनीता स्कूटी से लगभग 1:15 बजे घर आ गई, तब घर के बाहर एक चोर बाइक पर बैठा था। अनीता ने उससे पूछा कि कैसे खड़े हो तो चोर बोला कि पड़ोस वाले घर से लड़का पानी लेने गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता ने बेटी से घर से मोबाइल लाने को कहा तो गेट पर ताला टूटा पड़ा देख व सामान बिखरा पड़ा देख बच्ची चीखती हुए बाहर आई। तब तक बाइक सवार चोर ने घर में घुसे अपने साथी को फोन कर बुलाया और भाग गया। अनीता ने शोर मचाया लेकिन तब तक वह भाग गए थे। महिला की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व पीआरबी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है। कोतवाल अरुण कुमार राय का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, जल्द ही चोरों को पकड़कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।


दुकान से चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार
कोंच। थाना पुलिस ने परचून की दुकान में चोरी करने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कैलिया थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी रोहित गुप्ता अपने घर के एक हिस्से में परचून की दुकान किए हैं। मंगलवार को चोर ने उसकी दुकान से करीब चार हजार रुपये चोरी कर लिए थे। पीड़ित ने जब बिखरा सामान देखा था तो पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने पीपरी कला के पास से घमूरी गांव निवासी गगन सेन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed