{"_id":"698f6f749dfcb3fa14015430","slug":"jewellery-and-cash-stolen-from-the-homes-of-two-people-including-a-home-guard-orai-news-c-224-1-ori1005-140467-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: होमगार्ड समेत दो लोगों के घरों से जेवर-नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: होमगार्ड समेत दो लोगों के घरों से जेवर-नकदी चोरी
विज्ञापन
फोटो - 09 चोरों द्वारा फैलाया गया सामान। संवाद
- फोटो : फूलों की दुकान पर सजती कार व इनसेट में अंग्रेजी वाइट गुलाब व देसी गुलाब।
कोंच। कस्बे के एट रोड स्थित नया पटेल नगर में बृहस्पतिवार रात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए दो घरों को निशाना बना लिया। बदमाश एक होमगार्ड समेत दो लोगों के घरों से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेट कर भाग गए। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
नया पटेल नगर निवासी धर्मेंद्र साहू बृहस्पतिवार शाम एक शादी समारोह में शामिल होने अभिलाषा पैलेस गए हुए थे। देर रात जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर प्रवेश करने पर कमरों में रखी अलमारी और बक्सों के ताले भी टूटे पड़े थे और सामान बिखरा था। पीड़ित के अनुसार चोर अलमारी में रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवरात ले गए।
इसी दौरान चोरों ने पास में ही होमगार्ड गिरधारी लाल के घर को भी निशाना बनाया। उनके घर का ताला तोड़कर करीब पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। घटना के समय उनका परिवार भी घर पर मौजूद नहीं था। इसका फायदा उठाकर बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग गए।
विज्ञापन
दोनों पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली क्षेत्र की सागर चौकी प्रभारी सुमित पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।