{"_id":"590cc29a4f1c1b810d443cf1","slug":"jcb-of-garibi-palika-on-the-third-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी गरजी पालिका की जेसीबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी गरजी पालिका की जेसीबी
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 05 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में तीसरे दिन भी अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का डंडा चला। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट, पालिका ईओ और सीओ सिटी की अगुवाई में शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे से लेकर अंबेडकर चौराहे होते हुए कालपी रोड तक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई व्यापारियों की अधिकारियों से नोकझोंक हुई, लेकिन पुलिस बल की वजह से ज्यादा बवाल नहीं कर सके।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के शहीद भगत सिंह चौराहा से अंबेडकर चौराहे, कालपी रोड पर अभियान चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्रा, पालिका ईओ रविंद्र कुमार और सीओ सिटी अरुण कुमार दल बल के साथ शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे पर पहुंचे। यहां से कालपी रोड की तरफ अतिक्रमण विरोधी अभियान की शुरुआत की गई। जैसे ही टीम सड़कों पर निकली वैसे ही दुकानदार खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे।
विज्ञापन
टीम ने तहसील, सीओ आफिस और अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर लगी दुकानों को हटाया। इसके अलावा दुकानों के बाहर लगे टीनशेड को भी उखाड़ दिया। अतिक्रमण अभियान बंद करने की मांग को लेकर व्यापारियों और अधिकारियों के बीच कई बार झड़प भी हुई, लेकिन भारी पुलिस बल की होने की वजह से खास विरोध नहीं कर पाए। प्रशासन ने सख्ती के साथ अभियान को चलाया। उधर, कालपी रोड पर सड़क किनारे लगे टट्टरों को भी प्रशासन की टीम ने धराशायी कर दिया।
विज्ञापन