{"_id":"5e51778b8ebc3ef40065ae97","slug":"jcb-demolished-three-houses-orai-news-knp54632382","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी ने गिराए तीन मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी ने गिराए तीन मकान
विज्ञापन
तालाब पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीन
- फोटो : ORAI
जालौन। नगर में स्थित तालाबों से अतिक्रमण को हटाने के अभियान के तहत शनिवार को मोहल्ला सहावनाका में तीन स्थायी अतिक्रमण हटाए गए। अन्य लोगों को दो दिन में अतिक्रमण खुद हटाने की हिदायत दी है।
शनिवार को एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम व ईओ डीडी सिंह के नेतृत्व में नगर में स्थित तालाबों से स्थायी कब्जे हटाने के क्रम में मोहल्ला सहावनाका में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। मोहल्ला साहवनाका स्थित तालाब पर बने विजय कुमार, रामकली व हुकुम सिंह के मकानों को जेसीबी से धराशाई कर दिया।
अपनी आंखों के सामने गिर रहे मकानों को देखकर घर के लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे। महिलाओं ने अपने मकानों को जमींदोज होता देख रोना शुरू कर दिया। फिर वह मकानों से निकले समान को समेटती नजर आईं। वहीं, तालाब में बने मकानों के गिराने को लेकर संभावित विवाद के मद्देनजर कोतवाल सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार, चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित के साथ ही कुठौंद, पुलिस लाइन उरई व सिरसाकलार थाने की पुलिस फोर्स मौजूद रही।