फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jara Minor overflow, crop steeped

उफनाई जरा माइनर, फसल डूबी

Sun, 17 Jan 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 17 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
jara Minor overflow, crop steeped
पिछले साल की तबाही अभी किसान भूला भी नहीं है और इस साल भी जरा मौजे में
विज्ञापन
तबाही का मंजर दिखाई देने लगा है। जरा माइनर में छोड़ा गया पानी ओवरफ्लो हो गया, जिससे खेतों में जलप्लावन की स्थिति बन गई। खेतों में खड़ी फसलों के सड़ने की भी आशंका बन गई है। इसको लेकर किसान परेशान है। 

दैवी आपदाओं से जूझ रहे किसानों को सरकारी संसाधन भी चपत लगाने में जुटे हुए हैं। जरा माइनर में  पानी ओवरफ्लो होने से आसपास के खेत तालाब बन गये हैं। किसानों की मटर, मसूर, चने, सरसों आदि की फसलें पानी में डूब गई हैं जिनके बचने के अब कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। किसानों की मानें तो वे पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। नहर विभाग के अधिकारियों को

इस बाबत अवगत कराया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। माइनर का पानी अभी भी खेतो में जा रहा है। कृषक रामकिशोर पुरोहित का कहना है कि माइनर की सफाई नहीं कराये जाने के कारण यह हालात बने हैं, अगर ढंग से वाकई साफ सफाई

कराई गई होती तो किसानों को नुकसान से बचाया जा सकता था। जरा निवासी लवेश पांचाल का कहना है कि उनकी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं और अब उनके सामने साल भर अपने बाल बच्चों का पेट भरने की समस्या खड़ी है। किसान शोभा वर्मा भी इस जलप्लावन की स्थिति को लेकर काफी असहज हैं।

क्या कहते हैं जिम्मेदार..
कोंच के उपजिलाधिकारी संजयकुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल यह बात उनके संज्ञान में नहीं है लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो वह अभी संबंधित नहर विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजते हैं ताकि माइनर का पानी रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed