फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun's team tops in boys junior category

Jalaun News: बालक जूनियर वर्ग में जालौन की टीम अव्वल

Mon, 30 Oct 2023 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Jalaun's team tops in boys junior category
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। कबड्डी की मंडलीय प्रतियोगिता डीएवी इंटर कॉलेज में हुई। मुख्य अतिथि डीवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश चंद्र पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी हार जीत की भावना से ऊपर उठकर अपने खेल का प्रदर्शन करें। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग बालक में झांसी तथा बालिकाओं में ललितपुर की टीम विजेता रही। जूनियर वर्ग में बालक वर्ग में जालौन तथा बालिका वर्ग में झांसी की टीम विजेता रही।
माध्यमिक विद्यालयों की इस मंडल स्तर की प्रतियोगिता में झांसी, ललितपुर एवं जालौन की जूनियर तथा सीनियर वर्ग की बालक तथा बालिकाओ की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य निर्णायक राजेश चंदेल की देखरेख में सभी मैच खेले गए। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग बालक में झांसी तथा बालिकाओं में ललितपुर की टीम विजेता रही। जूनियर वर्ग में बालक वर्ग में जालौन तथा बालिका वर्ग में झांसी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में उपविजेता टीम क्रमश: बालक जालौन, बालिका में झांसी, जबकि जूनियर वर्ग में बालक वर्ग में ललितपुर, बालिका वर्ग में ललितपुर की टीम रही। विजेताओं को कौशल किशोर गुर्जर ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. एनएस सेंगर, श्रीकांत, रणवीर सिंह यादव, प्रभाकर, मृत्युंजय शरण शुक्ला, रमेश चंद्र वर्मा, आलोक निरंजन, दिनेश निरंजन, डॉ. राकेश निरंजन, मिथिलेश कुमार, पुष्पेंद्र धुरिया, रजत कुलश्रेष्ठ, रामशंकर कुशवाहा, रचना रैकवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed