फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun's Anju reaches Pakistan to meet lover

Jalaun News: प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई जालौन की अंजू

Tue, 25 Jul 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 25 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Jalaun's Anju reaches Pakistan to meet lover
उरई (जालौन)। फेसबुक से पाकिस्तानी युवक से दोस्ती होने के बाद महिला पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की तरह भारत से मूल रूप से जालौन निवासी दो बच्चों की मां अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस लगी तो रविवार की देर रात सुरक्षा एजेंसियों ने उसके घर पर जाकर पूछताछ की। जानकारी पर पता चला कि वह पति के साथ राजस्थान में रह रही थी। मार्च में वह माधौगढ़ आई थी। वहीं, अंजू ने मामला तूल पकड़ता देख एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह शादी में शामिल होने वीजा बनवाकर गई हैं। जल्द ही भारत लौट आएंगी।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कैलोर गांव निवासी अंजू (34) राजस्थान के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद व दो बच्चों के साथ रह रही थी। उसके 15 वर्ष की एक बेटी व छह वर्ष का एक बेटा है। दोनों भिवाड़ी स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। पति अरविंद का कहना है कि अंजू गुरुवार को जयपुर जाने की बात कहकर घर से गई। बाद में पता चला कि वह पाकिस्तान में है। अंजू ने अपनी बहन को फोन पर बताया कि वह लाहौर में है। पति अरविंद का कहना है कि वह अंजू से बात कर उसे लौटने के लिए कहेगा। उसे उम्मीद है कि अंजू लौट आएगी। अंजू की शादी वर्ष 2007 में बलिया निवासी अरविंद के साथ हुई थी।
विज्ञापन

चार वर्ष पहले फेसबुक पर हुई थी प्रेमी से दोस्ती
अंजू की चार वर्ष पहले अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसीरुल्ला से दोस्ती हुई। इसके बाद दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। प्रेमी के बार-बार बुलाने पर अंजू पाकिस्तान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed