{"_id":"6591abcdc4e05680ba094b3a","slug":"jalaun-youth-dies-in-road-accident-in-ahmedabad-orai-news-c-224-1-ori1001-9047-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अहमदाबाद में जालौन के युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अहमदाबाद में जालौन के युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
उरई। सड़क हादसे में घायल जालौन के युवक की अहमदाबाद में मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। परिजन अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
आटा थाना क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी मुलायम सिंह (30) अहमदाबाद के गांधीनगर में परिवार के साथ पिछले कई वर्षों से रह रहा था। 27 दिसंबर को सड़क हादसे में घायल हो जाने पर राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शनिवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि उसके पिता की करीब 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। माता-पिता का अकेला होने पर परिवार की जिम्मेदारी मुलायम के ऊपर थी। जिससे वह पत्नी डोली पुत्र अभिषेक व पुत्री नैंसी के साथ गांधीनगर में रहकर एक होटल में नौकरी करता था। उसकी मौत से मां त्रिवेणी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।