फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun won three gold in Taekwondo competition

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जालौन ने जीते तीन स्वर्ण

Wed, 03 Nov 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Jalaun won three gold in Taekwondo competition
उरई। लखनऊ के महाराजा अग्रसेन मोतीनगर कॉलेज में 29 से 31 अक्तूबर तक संपन्न हुई ओपन स्टेट सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा एक रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले से 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें रिषभ ने सब जूनियर के अंडर 23 किलो में स्वर्ण, वंश सुधीर याज्ञिक सब जूनियर के अंडर 45 किलो में स्वर्ण, जूनियर प्रतियोगिता के अंडर 59 किलो में शौर्य चक्रवर्ती ने भी स्वर्ण पदक जीता है। सब जूनियर के अंडर 32 किलो में मेहेर आर्यन ने रजत पदक जीता। सब जूनियर गर्ल्स में अंडर 18 में आध्या शक्ति चौहान ने कांस्य पदक, अंडर 23 किलो में मोक्षिका राजे ने कांस्य पदक प्राप्त किया। श्रृष्टि गुप्ता ने अंडर 45 किलो में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

जालौन ताइक्वांडो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सुधीर कुमार याज्ञिक, अध्यक्ष काजल चक्रवती टीम लेकर लखनऊ गए। उरई आने पर सम्मान समारोह में विनायक प्रिंसिवल देवेंद्रु त्रिपाठी, ऐशोसिऐशन के वाइस प्रेसिडेन्ट शरद यादव, ज्वाइंट सेक्रेटरी सुनील राठौर ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। प्रतियोगिता में हिमांशी राजे, श्रृष्टि सोनी, कृष्णा पुरवार, कृष्णा, मेहेर नंदनी, उत्कर्ष सिंह राजावत, सौर्य सम्राट, ऋषभ गोयल ने भी दो तीन फाइट जीती पर पदक नहीं जीत सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed