{"_id":"619656a6fc12e4400e5e489c","slug":"jalaun-woman-was-murdered-nine-days-ago-killer-husband-was-arrested-with-an-axe","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: नौ दिन पूर्व हुई थी महिला की हत्या, हत्यारोपी पति कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: नौ दिन पूर्व हुई थी महिला की हत्या, हत्यारोपी पति कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार
Thu, 18 Nov 2021 07:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन में पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। हत्या का खुलासा एसपी रवि कुमार ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में किया। गोहन थानाक्षेत्र के ग्राम दादनपुरा में नौ नवंबर को नत्थू ने अपनी पत्नी ननकी देवी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी।
नत्थू के पिता विजय कुशवाहा ने दस नवंबर को गोहन थाना में उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या के खुलासे के लिए एएसपी राकेश सिंह, सीओ माधौगढ़ शाहिदा नसरीन व थाना पुलिस को लगाया गया था।
थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह हत्यारोपी नत्थू को जमरेही सानी से भाऊपुर जाने वाली सड़क पर गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
नौ नवंबर को वह बिना बताए कहीं जा रही थी। गांव के बाहर सड़क पर उसे जाने से रोका, तो दोनों में विवाद होने लगा। इसी से नाराज होकर कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खेत पर लगे पीपल के पेड़ के पास झाड़ियों में कुल्हाड़ी छिपाकर मौके से भाग गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गोहन महेश कुमार, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, सिपाही अक्षय, संजय, तुलाराम आदि रहे।