{"_id":"623c8f8522eb590bda3ccdf7","slug":"jalaun-video-of-teacher-drinking-alcohol-in-school-goes-viral-bsa-suspended","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन: शिक्षक का स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, बीएसए ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: शिक्षक का स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, बीएसए ने किया निलंबित
Thu, 24 Mar 2022 09:06 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 24 Mar 2022 09:06 PM IST
सार
गांव धरमपुरा के कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक शैलेंद्र शिवहरे तैनात हैं। उनका स्कूल में छुट्टी के बाद शराब व सिगरेट पीने का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो होली से पहले का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
स्कूल में शराब व सिगरेट पीते सहायक अध्यापक शैलेंद्र शिवहरे
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
रामपुरा विकास खंड क्षेत्र के गांव धरमपुरा के कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक का कक्ष में ही शराब व सिरगेट पीने का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद देर शाम बीएसए ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
गांव धरमपुरा के कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक शैलेंद्र शिवहरे तैनात हैं। उनका स्कूल में छुट्टी के बाद शराब व सिगरेट पीने का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो होली से पहले का बताया जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो स्कूल में पहले भी कई बार शिक्षक के शराब पीने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
Trending Videos
बीईओ ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने बताया कि अध्यापक शैलेंद्र शिवहरे के शराब पीने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें शैलेंद्र अनुपस्थित मिले। बीएसए प्रेमचन्द्र यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।