{"_id":"631e2b99e2dc5c7c231433c3","slug":"jalaun-teenager-dies-after-being-cut-by-train-middle-aged-also-died-in-saving-orai-news-knp7176236120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन : ट्रेन से कटकर किशोरी की मौत, बचाने में अधेड़ की भी गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन : ट्रेन से कटकर किशोरी की मौत, बचाने में अधेड़ की भी गई जान
विज्ञापन
मृतका अंजलि की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में गांधीनगर राठ रोड ओवरव्रिज के पास रविवार दोपहर किशोरी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसे बचाने के प्रयास में किरायेदार अधेड़ की भी मौत हो गई।
गांधीनगर निवासी देवीदयाल की नातिन अंजली (17) को रविवार दोपहर नानी ने घर से बाहर जाने को लेकर टोक दिया था। इससे नाराज होकर अंजली घर के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। मालगाड़ी को आता देखकर किरायेदार संतोष (50) उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। उनके ट्रैक पर पहुंचते ही मालगाड़ी आ गई और दोनों की मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शिनाख्त के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। देवीदयाल ने बताया कि अंजली के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी। पुलिस किशोरी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का कहना है कि हादसे के हर बिंदु पर जांच की जा रही है।