{"_id":"614ebd298ebc3e0a0c3badb8","slug":"jalaun-students-killed-teacher-with-heavy-weapon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन: छात्रों ने वजनदार हाथियार से की शिक्षक की हत्या, खून से लथपथ शव देख बदहवास हुए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: छात्रों ने वजनदार हाथियार से की शिक्षक की हत्या, खून से लथपथ शव देख बदहवास हुए परिजन
Sat, 25 Sep 2021 11:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:40 AM IST
सार
जालौन में रुपयों के विवाद में छात्रों ने अपने शिक्षक की हत्या कर दी और भाग निकले। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस, मृतक शिक्षक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जालौन में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो ट्यूशन पढ़ने आए दो लड़कों ने वजनदार हथियार से शिक्षक के सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। शिक्षक के चीखने की आवाज सुनकर घर में सो रही पत्नी और बेटी बाहर आ गए।
परिजन खून से लथपथ शिक्षक को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जालौन के राजेंद्र नगर हनुमान शंभूपुरा निवासी नर्वदा (65) छात्र-छात्राओं को मैथ की कोचिंग पढ़ाया करते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे उनसे ट्यूशन लेने वाले दो लड़के आए और आवाज देकर दरवाजा खुलवाया।

घर के हॉल में पहुंचते ही दोनों लड़कों ने वृद्ध शिक्षक पर के सर पर सब्बल से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिसमें वह खून में लथपथ होकर गिर पड़े। मौका देखकर हमलावर दोनों लड़के मेन गेट से भाग निकले। चीख पुकार सुन घर में सो रही शिक्षक की पत्नी और लड़की बाहर आई।
पड़ोस के लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पाकर मौके पर एसपी सहित भारी फोर्स पहुंची। वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। मां बेटी ने घटना को अंजाम देने वाले लड़कों को वृद्ध शिक्षक का छात्र बताया था।
जिनसे फीस को लेकर विवाद चल रहा था। फिलहाल अभी किसी के खिलाफ पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि शिक्षक को छात्रों ने ही पीटा है या किसी और ने इसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।