फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Security tight during Bakrid

जालौन: बकरीद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त

Sun, 10 Jul 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jalaun: Security tight during Bakrid
उरई। बकरीद को लेकर एसपी रवि कुमार ने सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बड़ी संख्या में पुलिसफोर्स तैनात किया गया है। जो जिले की सभी मस्जिदों व ईदगाहों के आसपास तैनात रहकर अराजक तत्वों पर नजर रखेगा। वहीं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि रविवार को बकरीद के त्योहार के मद्देनजर जिले की लगभग 119 मस्जिदों में नमाज अदा होगी। इस दौरान सभी जगह पुलिसकर्मी ड्रोन कैमरों व अन्य उपकरणों से लैस होकर तैनात रहेंगे। वहीं पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेगे। उन्होंने बताया कि त्यौहार की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए छह सीओ, 19 थानाध्यक्ष व प्रभारी निरीक्षक, महिला सिपाही, पुलिसफोर्स के साथ, एक प्लाटून पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। वहीं दंगा नियंत्रण वाहन, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस सहित रिजर्व पुलिसफोर्स व होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। शहर में स्थित लगभग 18 मस्जिदों के साथ ही पूरे जिले की सभी मस्जिदों पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मी इस बात का भी ध्यान रखेंगे कि कहीं पर भी प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी के साथ ही सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी न हो। जिससे किसी की भी धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed