फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun's sixth place in the state in male sterilization

पुरुष नसबंदी में जालौन का प्रदेश में छठा स्थान

Tue, 14 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jalaun's sixth place in the state in male sterilization
उरई। पुरुष नसबंदी पखवाड़े में जनपद ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जालौन जिला बुंदेलखंड के सात जिलों में अव्वल है, साथ ही प्रदेश में छठवें स्थान पर है। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने इसके लिए टीम को श्रेय देते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास का नतीजा है। पुरुष नसबंदी पखवाड़े का आयोजन 22 नवंबर से 11 दिसंबर तक किया गया। इस पखवाड़े में जनपद ने सबसे ज्यादा 18 पुरुष नसबंदी की सेवा प्रदान कर बुंदेलखंड में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

पुरुष नसबंदी में ही झांसी और चित्रकूट 6-6 नसबंदी कराकर बुंदेलखंड में दूसरे स्थान पर हैं । इसके अलावा ललितपुरए हमीरपुर व महोबा में चार चार पुरुष नसबंदी की गईं। सबसे कम बांदा जनपद में सिर्फ दो पुरुषों की ही नसबंदी हुई है। परिवार कल्याण विशेषज्ञ ने बताया कि पुरुष नसबंदी के मामले में जनपद जालौन प्रदेश में छठे स्थान पर है।
विज्ञापन

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ एसडी चौधरी का कहना है कि जनपद जालौन मिशन परिवार विकास (एमएसवी) के अंतर्गत आता है। एमएसवी जनपदों में अन्य जनपदों के मुकाबले परिवार नियोजन अपनाने पर ज्यादा प्रोत्साहन राशि दी जाती है। पुरुष नसबंदी अपनाने वाले लाभार्थी को तीन हजार रुपये और महिला नसबंदी कराने पर दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed