फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Route diversion to be implemented from 12 midnight on July 15, will get rid of jam

जालौन: 15 जुलाई रात 12 बजे से लागू हो रूट डायवर्जन, जाम से मिलेगी निजात

Fri, 08 Jul 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: Route diversion to be implemented from 12 midnight on July 15, will get rid of jam
उरई। कैथेरी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर रूट डायवर्जन 15 जुलाई की रात 12 बजे से ही लागू कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। इसी को लेकर शनिवार को मुख्य सचिव भी जिले के दौरे पर आ रहे हैं। वह अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। रूट डायवर्जन के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि सुरक्षा और अन्य कारणों के मद्देनजर रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

1. एनएच-27 पर झांसी की ओर से आने वाले भारी वाहन एट से कोंच होते हुये जालौन अथवा उरई के रास्ते कानपुर/औरैया के लिए जाएंगे।
2. एनएच-27 झांसी की ओर से आने वाले छोटे वाहन सोमई (थाना एट) से हरदोई गुर्जर होते हुए कोंच अथवा उरई के रास्ते होते हुए कानपुर/औरैया जाएंगे।
3. एनएच-27 पर कानपुर की ओर से आने वाले सभी वाहन अजनारी-कोटरा-एट रोड के रास्ते झांसी की ओर जाएंगे।
4. एनएच-27 अजनारी ( कोतवाली उरई) से लेकर सोमई (थाना एट) तक केवल कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे।
5. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर छिरिया सलेमपुर से डकोर टोल प्लाजा तक लाभार्थियों को लेकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली बसें ही प्रवेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed