फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun Riders defeated Prem Jewellers-11 by 55 runs

Jalaun News: जालौन राइडर्स ने 55 रन से प्रेम ज्वैलर्स-11 को हराया

Wed, 09 Apr 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 09 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Jalaun Riders defeated Prem Jewellers-11 by 55 runs
जालौन। बाराहीं देवी मेला मैदान पर आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए मुकाबले में जालौन राइडर्स ने 55 रनों से प्रेम ज्वैलर्स-11 को हराया।
विज्ञापन

सोमवार रात टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जालौन राइडर्स की टीम के ओपनर बल्लेबाज ऋषि ने 19 गेंद में 28 रन व प्रियांशु ने 12 गेंद में 24 रन बनाकर टीम को बढ़िया शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पांच छक्के और तीन चौके जमाए। इसके के बाद मैदान पर आए आदिल खान ने 19 गेंदों में चार छक्के और एक चौके की मदद से 39 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 110 रनों तक पहुंचाया।
जवाब में खेलने उतरी प्रेम ज्वैलर्स-11 की टीम के बल्लेबाज शुरुआत से ही संघर्ष करते नजर आए। ओपनर विकी पोरसा अपना खाता खेले बिना ही विकेट गंवा बैठे। दूसरे छोर पर रोहित सिंह ने आठ गेंदों में 13 रनों की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन वह भी लंबी पारी खेलने में विफल रहे। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। पूरी टीम 8.3 ओवर में 55 रन बनाकर आउट हो गई। इस मुकाबले को जालौन राइडर्स ने 55 रनों से जीत लिया। जालौन राइडर्स की ओर से 39 रनों के साथ दो विकेट लेने वाले आदिल खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरा मैच क्षत्रिय क्रिकेट क्लब और विजय अंगारा के बीच हुआ। क्षत्रिय क्रिकेट क्लब की ओर से सलामी बल्लेबाज देवदत्त और प्रद्युम्न ने 40 रनों की साझेदारी निभाई। देवदत्त 22 व प्रद्युम्न 18 रन बनाकर आउट हुए। टीम ने सात विकेट पर 91 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी विजय अंगारा की टीम के बल्लेबाज उवैश ने 29 रन और रिजवान अंसारी ने 28 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं निभा सके। टीम निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट पर 80 रन ही बना सकी। इस मैच में क्षत्रिय क्रिकेट क्लब ने 11 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed