{"_id":"5f5672828ebc3e3a23294c73","slug":"jalaun-register-somewhere-stock-missing-somewhere-orai-news-knp5813106175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौनः कहीं रजिस्टर तो कहीं स्टाक मिला नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौनः कहीं रजिस्टर तो कहीं स्टाक मिला नदारद
विज्ञापन
ालपी एसडीएम राशन की दुकान जांच करते
- फोटो : ORAI
कालपी। एसडीएम जयेंद्र कुमार ने सोमवार को ब्लाक क्षेत्र के कई सरकारी राशन की दुकानों का निरीक्षण किया। चेकिंग के दौरान कही कोटे की दुकानों में वितरण रजिस्टर नहीं मिला, कही स्टाक। एसडीएम ने बताया कि जिन दुकानों में कमियां मिली हैं, उसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। इसके बाद विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार एसडीएम जयेंद्र कुमार टीम के साथ सबसे पहले महेबा के कोटेदार सीताराम की दुकान पर पहुंचे, इस दौरान स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर मौके पर नहीं मिला और न ही दुकान पर रेट सूची लगी मिली, जिससे उन्होंने विक्रेता की फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए, साथ ही कोटे में गेहूं की गुणवत्ता भी ठीक नहीं पाई गई। इसके बाद एसडीएम राम जी सिंह की दुकान में पहुंचे, दुकान में वितरण रजिस्टर व स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण पाया गया। जिससे पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
वहीं चावल का स्टॉक का अभिलेखों से मिलान करके सत्यापित किया गया। टीम कोटेदार राजू सिंह की दुकान में पहुंची। दुकान में वितरण रजिस्टर व स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण पाए गए। इसके बाद एसडीएम कदौरा ब्लॉक के ग्रामों कांशीराम पुर, रामपुर के कोटेदार कैलाश बाबू की दुकान में पहुंचे। दुकान में वितरण रजिस्टर अपूर्ण मिला। हालांकि अभी किसी भी कोटे की दुकान में कार्रवाई नहीं की गई। निरीक्षण के बाद एसडीएम जयेंद्र कुमार ने बताया कि जिन कोटेदारों के यहां कमियां मिली हैं उसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है, इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।