फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun police first in the state in IGRS disposal

Jalaun News: आईजीआरएस निस्तारण में जालौन पुलिस प्रदेश में प्रथम

Fri, 03 Jul 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Jalaun police first in the state in IGRS disposal
उरई। जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में जालौन पुलिस ने प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जून-2026 की आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) रैंकिंग में जनपद जालौन एवं उसके सभी थानों को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी) के पर्यवेक्षण में यह उपलब्धि हासिल हुई है।
विज्ञापन


एसपी विनय कुमार ने बताया गया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए समय-समय पर क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे हैं। शिकायतकर्ताओं से बेहतर संवाद, प्राथमिकता के आधार पर मामलों का निस्तारण तथा निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जांच अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शासन एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त संदर्भों की लगातार मॉनिटरिंग की जाती है। शिकायतों की गहन जांच और प्रभावी निस्तारण के कारण जनपद को यह सफलता मिली है। विभाग का कहना है कि भविष्य में भी पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई की यही व्यवस्था जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed