फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun Palika 12th position in sanitation ranking

स्वच्छता रैकिंग में नगर पालिका जालौन को मिला 12 वां स्थान

Sat, 22 Aug 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jalaun Palika 12th position in sanitation ranking
जालौन। मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अरबन अफेयर्स द्वारा देश में कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की स्वच्छता रैंकिंग में स्थानीय नगर पालिका परिषद को प्रदेश में 12वां स्थान मिला है ।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में स्थानीय नगर पालिका परिषद को प्रदेश में 26वां स्थान मिला था। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, ईओ डीडी सिंह व सफाई निरीक्षक देवेंद्र सिंह के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी रविंदर सलूजा के नेतृत्व में टीम ने नगर को साफ सुथरा करने के लिए अथक प्रयास किया। टीम के इस प्रयास का परिणाम सामने आ गया है। जिसके चलते सफाई के आंकड़ों में जबरदस्त सुधार हुआ है। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में नगर पालिका परिषद को स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश में 12वां स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके चलते पालिका प्रशासन उत्साहित है। स्वच्छता सर्वेक्षण में साफ सफाई, निजी से लेकर सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, खुले में शौच की स्थिति, शहर में विकास कार्य, सीवरेज सिस्टम व जलापूर्ति व्यवस्था के बाबत केंद्रीय टीम ने नगरवासियों से राय ली थी। इस संदर्भ में ईओ डीडी सिंह ने बताया कि स्वच्छता की रैंकिंग में सुधार तो हुआ है। लेकिन अभी और मेहनत की आवश्यकता है। उनका प्रयास है कि उनकी नगर पालिका सर्वेक्षण में पहला स्थान प्राप्त करे। इसके लिए जो भी संभव होगा उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed