{"_id":"6123e9268ebc3e31e47f36a0","slug":"jalaun-news-orai-news-knp647832440","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 क्विंटल सरकारी चावल पकड़ा, दुकान सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 क्विंटल सरकारी चावल पकड़ा, दुकान सीज
विज्ञापन
गोहन थाने में खड़ा ट्रैक्टर।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़/सरावन। ट्रैक्टर पर लादकर कालाबाजारी के लिए ले जा रहे सरकारी राशन के चावल को अमखेड़ा के पास एसडीएम सालिकराम ने पकड़ लिया। एसडीएम ने चालक सहित ट्रैक्टर को गोहन थाने में खड़ा करा दिया।
मौके पर पहुंचे पूर्ति अधिकारी कमल कुशवाहा ने सरावन स्थित कोटेदार मोहिनी देवी की राशन की दुकान का स्टॉक चेक कर दुकान सीज कर दी। वही, पकड़ा गया 18 क्विंटल 23 किलो 800 ग्राम सरकारी चावल कासिमपुर कोटेदार संतोषीशरण के सुपुर्द कर दिया। पूर्ति अधिकारी ने कार्रवाई की संस्तुति कर डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
सोमवार की सुबह ट्रैक्टर से सरावन के कोटेदार का राशन का 18 क्विंटल 23 किलो 800 ग्राम सरकारी चावल रूरा व्यापारी के यहां कालाबाजारी के लिए जा रहा था। ट्रैक्टर अमखेड़ा पहुंचा था कि एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पकड़ लिया। एसडीएम को देख ट्रैक्टर चालक ध्रुवनारायण भागने लगा। जिसे एसडीएम के गार्डों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। एसडीएम ने राशन से भरा ट्रैक्टर गोहन पुलिस को सौंप दिया। एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति अधिकारी कमल कुशवाहा ने सरावन स्थित कोटेदार मोहिनी देवी की दुकान को स्टॉक को चेक कर दुकान को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
कार्रवाई से मचा हड़कंप
राशन के कालाबाजारी का मामला एक नेता से जुड़े होने से ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना रहा। वहीं, ग्रामीण मामला निपटने को लेकर चर्चा करते रहे। पूर्ति अधिकारी द्वारा दुकान सीज होते ही कार्रवाई की संस्तुति डीएम को भेजने की खबर से नेता सहित सहयोगियों में हड़कंप मच गया।