{"_id":"6123e5c88ebc3e79c43fa3c3","slug":"jalaun-news-orai-news-knp6478299132","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने तालाब का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने तालाब का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं
विज्ञापन
कदौरा में अतिक्रमण हटवाने के निर्देश देते एसडीएम
- फोटो : ORAI
कदौरा। नगर के प्राचीन सदर तालाब के किनारे अवैध कब्जों को ढहाने के बाद कस्बे के अन्य तालाबों में व्याप्त अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को एसडीएम ने तालाब का निरीक्षण कर अतिक्रमणकारियों की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम कौशल कुमार सोमवार सुबह प्रशासनिक टीम के साथ सदर तालाब पहुंचे और यहां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाए हैं वह स्वयं ही दो दिन में अतिक्रमण हटा लें, वरना प्रशासन सख्ती के साथ अवैध कब्जों को जेसीबी की ध्वस्त करेगा। इसका खर्च भी अतिक्रमणकारी को उठाना होगा। उन्होंने नगर पंचायत ईओ को जल्द से जल्द तालाब के किनारे अतिक्रमणकारियों की सूची बनाने के निर्देश दिए जिससे की सख्ती के साथ अभियान चलाया जा सके।
एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है। पालिका ईओ की अगुवाई में राजस्व टीम का गठन कर उसकी सूची बनवाई जा रही है, जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह, अवर अभियंता बृजेन्द्र कुमार, बबलू अग्रवाल, अजय सिंह सहित नगर पंचायत व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।