फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jalaun news

राजीव गांधी की जयंती पर चौपाल लगा बताई कांग्रेस की नीतियां

Sat, 21 Aug 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
jalaun news
हरदोई गूजर में मंदिर परिसर में सफाई करते कांग्रेसी। - फोटो : ORAI
उरई। राजीव गांधी की जयंती के मौके पर कांग्रेसियों ने ग्राम हरदोई गूजर में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को कांग्रेस और राजीव गांधी की नीतियों के बारे में बताया। इनलोगों ने डोर टू डोर जनसंपर्क किया और प्रभातफेरी भी निकाली। किसान, महिलाओं, छात्रों आदि से मिलकर उनकी समस्याएं को जानकर समाधान की बात कही गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा जी के नेतृत्व में ग्राम हरदोई गूजर में सुबह आठ बजे प्रभातफेरी निकाली गई। इसके बाद भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। साथ ही प्रियंका गांधी द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र, शाल व श्रीफल से ग्राम प्रधान, बीडीसी, सैनिक, वरिष्ठ कांग्रेसियों, आशा वर्कर व सफाई कर्मचारियों को देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दोपहर में जनसंपर्क किया गया और भैरव बाबा मंदिर पर श्रमदान के बाद चौपाल आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी चंद्रभूषण दूरवार जी ने की। चौपाल में किसानों नौजवानों आदि के विचारों को सुन कांग्रेस के विचारों व नीतियों से ग्रामवासियों को अवगत कराया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों के साथ संविधान व भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों के रक्षा की शपथ ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश मिश्रा ने कहा कि संचार क्रांति एवं पंचायत एक्ट राजीव गांधी के द्वारा देश को प्राप्त हुआ। शैलेंद्र व्यास, राजेश बुधौलिया, हेमंत रिछारिया ने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी बड़ी समस्या है। इस दौरान रामेंद्र सिंह, विपेंद्र प्रजापति, डॉ कृष्णदत्त दूरवार, राघवेंद्र दूरवार, नारायणदत्त, वीरसिंह, वीरू प्रजापति, राघव गुर्जर, राजकुमार, मुन्ना राजा गुर्जर, अजय दूरबार, डॉ आलोक, पंकज राय, रमाकांत मिश्रा, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed