{"_id":"611d42338ebc3e79bb06ce63","slug":"jalaun-news-orai-news-knp646881162","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के निरीक्षण में नदारद मिले दरोगा, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी के निरीक्षण में नदारद मिले दरोगा, लाइन हाजिर
विज्ञापन
एसपी रवि कुमार
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। शहर में होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधिकारियों ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक मंगलवार की देर रात फोर्स के साथ गश्त पर निकले। एसपी ने बताया कि उनके निरीक्षण के दौरान जेल चौकी इंचार्ज नदारद मिले, इस पर उन्हें लाइन हाजिर कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा देर रात तक खुलने वाली दुकानें भी बंद कराई गई हैं।
बता दें कि शहर में देर रात तक खाने-पीने की दुकानें खुलने की लगातार शिकायत पुलिस को मिल रही थी। इसके अलावा चौकियों में भी सुनवाई न होने की बात अधिकारियों के सामने आई थी। इस पर मंगलवार की रात एसपी स्वयं सीओ सिटी संतोष कुमार और कोतवाल विनोद पांडे के साथ गश्त पर निकले। सभी होटल, ढाबे चेक किए गए। जहां पर भी संचालन पाया गया, उसे बंद कराकर मौजूद लोगों को खदेड़ा गया।
एसपी ने बताया कि जेल चौकी के निरीक्षण में वहां तैनात इंचार्ज राजकुमार निगम नदारद मिले, पता करने पर मालूम चला कि वे गश्त पर भी नहीं है। लिहाजा उन्हें तत्काल ही लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके खिलाफ जांच भी कराई जा रही है, यदि दोषी पाए तो आगे और भी कार्रवाई की जा सकती है। सूत्रानुसार चौकी पर उक्त दरोगा के कुछ प्राइवेट कर्मी भी बैठे पाए गए थे।
विज्ञापन
बनेंगे बैरियर प्वाइंट, कैमरे होंगे दुरुस्त
एसपी ने बताया कि पूरे शहर का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद कुछ विशेष बैरियर प्वाइंट भी बनाए जाएंगे, ताकि घटना करने के बाद कोई अपराधी भागने का प्रयास करे तो उसे पकड़ लिया जाए। इसके अलावा शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराकर उनकी संख्या भी बढ़ाई जाएगी, जिससे अपराधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।