फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Friend shot dead in gambling transaction

जालौन: जुए के लेनदेन में दोस्त की गोली मारकर हत्या, सिर में तमंचा सटाकर किया फायर

Sun, 07 Nov 2021 10:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 07 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: Friend shot dead in gambling transaction
गोली मारकर हत्या (सांकेतिक चित्र) - फोटो : social media
जालौन के एट में लेनदेन के विवाद में दोस्त की हाईवे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला जुए के रुपयों के लेनदेन में विवाद का लग रहा है।
विज्ञापन


पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। एट थानाक्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे स्थित विरासनी मोड के पास ढाबे पर रविवार की दोपहर तीन दोस्तों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद दो ने विक्की उर्फ राजकुमार (29) निवासी बैरागढ़ अकोढ़ी को 315 बोर के तमंचे से सिर में गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


हाईवे पर दिनदहाड़े गोली चलने से लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विक्की को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन नेहा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पिता के साथ खेती करता था और वह सुबह बाइक लेकर घर से निकला था। उसकी मौत से मां अनीता, पिता सिरोवन, पत्नी मंजू व दो पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विनय दिवाकर का कहना है कि मुख्य आरोपी युवक शनि निवासी कोंच को तमंचा सहित पकड़ लिया है। जबकि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed