फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun fraudulently blows 25 thousand from account

जालौन में धोखाधड़ी कर खाते से उड़ाये 25 हजार

Mon, 07 Sep 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Jalaun fraudulently blows 25 thousand from account
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी नंदराम पुत्र रामसेवक हाल निवास मोहल्ला नया खंडेराव ने पुलिस को बताया कि वह तहसील गेट पर फोटो कॉपी व फोटो स्टूडियो की दुकान किए है। सुबह उसके मोबाइल पर एक फोन आया जिसने स्वयं को उनका रिश्तेदार बताते हुए कहा कि उसे उनके खाते में 25 हजार रुपये भेजने हैं। इसलिए वह अपना खाता नंबर व अन्य जानकारी दे दे। उसके लिए उनके सहयोगी राहुल ने रिश्तेदार को फोन पे करने के लिए बार कोड भेज दिया। इसके बाद उसने मोबाइल पर एक नंबर भेजकर कहा कि उसने रुपये भेज दिए हैं उस नंबर को क्लिक कर रुपये रिसीव कर लें।
विज्ञापन

जब राहुल ने उस नंबर पर क्लिक किया तो उसके खाते से 25 हजार रुपये उड़ गए। जिसकी जानकारी उसे मोबाइल पर आए मैसेज से मिली। इसके बाद जब उक्त व्यक्ति के नंबर पर कॉल किया तो उसका नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से उसके साथ धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मारपीट की शिकायत पुलिस से की
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशियाना निवासी बृजलाल कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी चंद्रभान उसके साथ आए दिन गाली, गलौज करते रहते हैं। कहते हैं कि वह अपने मकान का बंटवारा करके एक हिस्सा उन्हें दे दें। सोमवार की सुबह भी वह उसके साथ गाली, गलौज करते हुए मकान के बंटवारे की बात कर रहे थे। जब उसने कहा कि उसका मकान है तो वह क्यों बंटवारे की बात करते हैं। इस बात से नाराज होकर चंद्रभान ने अपने साथी हमीर सिंह व पुत्र मनोज को बुला लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने आए बेटे चंद्रशेखर के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नौ जुआरी पकड़े
जालौन। कोतवाली पुलिस ने 2 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर हार-जीत की बाजी लगा रहे 9 लोगों को पकड़ा है। जिनके पास से पुलिस ने 4330 रुपये नगद एवं ताश की गड्डी बरामद की है।

कोतवाली में तैनात एसआई रामचंद्र ने ग्राम शहजादपुरा में सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेल रहे कैलाश, करन सिंह, विनोद कुमार, शारदा प्रसाद निवासीगण शहजादपुरा को पकड़ लिया। जिनके पास से पुलिस ने 1380 रुपये बरामद किए हैं। उधर, एसआई गंगासागर ने नगर के बाहर श्मशानघाट के पास जुआ खेल रहे आलिम, फारूख, शाहरुख निवासीगण हिरदेशाह व उस्मान निवासी तोपखाना को पकड़ा है। जिनके पास से 2950 रुपये, मोबाइल, ताश की गड्डी बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed