फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jal Sansthan handed over notice to 200

Jalaun News: जल संस्थान ने 200 को नोटिस थमाया

Wed, 09 Aug 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 09 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Jal Sansthan handed over notice to 200
उरई। जल संस्थान द्वारा प्रतिदिन अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों को नोटिस दिया जा रहा है। अभियान एक महीने चलेगा। इस दौरान शहर में दस हजार से ज्यादा नोटिस दिए जाएंगे। शहर के लोगों पर करीब पांच करोड़ का जलकर बकाया है।
विज्ञापन

जल संस्थान के कर्मचारियों ने मंगलवार को बजरिया के कई मोहल्लों में दस्तक दी। अभियान के तहत बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर तीसरा नोटिस दिया गया। उन्हें नोटिस देने के बाद जानकारी दी गई। अगर नोटिस के बाद भी जलकर जमा नहीं किया जाता है तो कनेक्शन काटने के साथ आरसी जारी होगी। उसके बाद मुकदमा भी लिखा जा सकता है। अभी तक दो सौ लोगों को नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन

नोटिस देने के बाद भी अभी तक दो लाख का बकाया ही लोगों ने जमा किया है। नगर में 28 हजार से ज्यादा कनेक्शन जल संस्थान के हैं। जिन पर पांच करोड़ से ज्यादा का बकाया है। उन सभी को नोटिस दिए जा रहे हैं। अवर अधिशाषी अभियंता श्याम बहादुर ने बताया कि एक महीने अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को भी 50 नोटिस दिए गए। 22 लोगों की टीम लगाई गई है। जो घर-घर जाकर नोटिस दे रही है। जल संस्थान ने तीसरा नोटिस दिया है। इसके बाद आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed